Guidelines

सम्मेलन फार्म भरने हेतु नियम एवं शर्तें

  1. केवल ऑनलाईन फार्म भरने हेतु अनिवार्य सावधानियाँ:
    (I) ऑनलाईन फार्म भरने पर पृथक फिजीकल फार्म भेजना आवश्यक नहीं है।
    (II) जो कॉलम रिक्त रखना हो वहाँ शब्द में NONE तथा अंक में 0 भर दीजिए।
  2. प्रत्याशी फार्म के साथ ₹4,200/- का भुगतान अवश्य करें। साथ ही भुगतान का प्रमाण भेजें।
  3. प्रत्याशी के साथ अभिभावक या अन्य अतिथि के लिए शुल्क ₹2,600/- प्रति व्यक्ति अलग से देय होगा।
  4. प्रत्याशी, अभिभावक/अन्य अतिथि शुल्क में सुबह का चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं शाम की हाई-टी सम्मिलित है।
  5. प्रत्याशी को डायरेक्टरी एक ही प्रदान की जाएगी।
  6. अतिरिक्त डायरेक्टरी का शुल्क ₹1,350/- पृथक से देय होगा।
  7. प्रत्याशियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रोफेशनल डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएशन।
  8. सम्मेलन में Entrepreneur (उद्यमी/व्यवसायी) को भी स्थान दिया जा रहा है जिसमें न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  9. पिछले अठारह परिचय सम्मेलनों के अनुभव एवं अभिभावकों व प्रत्याशियों के फीडबेक को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन में माहेश्वरी समाज के अतिरिक्त वैश्य समाज के अन्य घटक भी अपनी प्रविष्टियां देने हेतु आमंत्रित हैं। वे अपने सरनेम के साथ (कोष्ठक) में जाति का उल्लेख अवश्य करें। इन प्रविष्टियों को इसी डायरेक्टरी के अंत में एक विशेष खण्ड में दिया जाएगा।
  10. भरे हुए प्रत्याशी फार्म इस प्रकार भरें/भेजें कि वे 31st December 2026, Thursday की अंतिम तिथि तक हमें मिल ही जाएं। इसके बाद मिलने वाली प्रविष्टियों को डायरेक्टरी में सम्मिलित करना संभव नहीं होगा।
  11. आवास एवं परिवहन की व्यवस्था आपकी स्वयं की रहेगी।
  12. 10th January 2027, Sunday को प्रत्यक्ष उपस्थिति के साथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की सम्पूर्ण जानकारी आमंत्रण पत्र आदि व्हाट्सअप ग्रुप/मेल पर प्रेषित कर दिये जाएंगे।
  13. परिस्थितियों के अनुसार केन्द्र/आयोजकों को समय, स्थान, दिनांक परिवर्तन का अधिकार है।
  14. न्याय क्षेत्र इन्दौर रहेगा।

Bank details

Name: Shree Maheshwari Sanskriti Kendra, Indore
Bank current A/c No.: 883320110000353
IFSC code: BKID0008833
MICR code: 452013027
Bank branch: Bank of India, Annapurna Road, Indore

Fill the candidate form Pay the fee