Our Vision

संयोजक का अनुरोध

मान्यवर,

सादर जय श्री कृष्ण !

हमारा समाज अपनी श्रेष्ठ परम्पराओं की रक्षा करते हुए समयोचित प्रगतिशील परिवर्तन पथ पर आगे बढ़ सके इसी आवश्यकता और आकांक्षा के परिणाम स्वरूप यह नवीन हाई टेक मिलन- मंच जन्मा और आप लोगों के सहयोग और समर्थन से निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है ।

समाज की इकाई परिवार है और परिवार की सुदृढ़ नींव मधुर दंपत्य जीवन है । पवित्र गृहस्थाश्रम के दोनो पहिए सही तो जीवन निहाल, नहीं हो व्यक्ति कुटुम्ब, समाज, समृद्धि और संस्कृति सभी बेहाल !

शिक्षा और वैवाहिक रिश्ता - ये जीवन के दो सवाल हैं । ये सुधर गये तो जिन्दगी संवर जाती है वरना....!

शिक्षा तो व्यक्ति के संकल्प पर आधारित होती है लेकिन वैवाहिक रिश्तों के लिए समाज के धरातल पर खड़े होकर सोचना पड़ता है ।

आजकल अंगुली के स्पर्श मात्र से सूचनाओं का वैश्विक भंडार खुल जाता है लेकिन विश्वास की वह डोर कहाँ से लाएँ जो समाज के परिवारों को रिश्तों की मधुरता से मुग्ध कर दे। प्रोफेशनल बेटा-बहु, बेटी-दामाद एेसे संस्कारी हो कि जिन आँखों ने सदैव अपार प्रेम परोसा हो उनमें कभी आँसू न आने दें ।

प्रत्यक्ष मिलना-जुलना, अपनी आकांक्षाओं, भावनाओं, विशेषताओं और सीमाओं को साझा करना, सुधी समाजजनों की उपस्थिति और साक्ष्य में मीठे और मजबूत संबंधो को ढूंढना यही उपाय है। प्रोफेशनल्स का विशेष परिचय सम्मेलन इसी तलाश की एक गौरवशाली सहज युक्ति है। जिन महनुभावों के प्रत्यक्ष-परोक्ष मार्गदर्शन, सुझावों, आलोचनाओं, समर्थन, सहयोग और भागीदारी से हम उपकृत हुए हैं उनके प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए, हुई त्रुटियों के लिए क्षमा याचना करता हूँ।

कृपया अपने अमूल्य, सुझावों और प्रतिक्रिया से वंचित न रखें ।

जय श्रीकृष्ण !

- मुनीश मालानी
(संयोजक)